Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: CBSE board exams to begin on February 16, covering a total of 121 subjects

यूपी: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से, कुल 121 विषयों के होंगे पेपर; जानें कहां देख सकते हैं डेटशीट

Fri, 06 Nov 2026 08:46 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 06 Nov 2026 08:46 PM IST
सार

Meerut News: सीबीएसई की परीक्षाओं का कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी अपनी स्ट्रीम और चयनित विषयों के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in पर डेटशीट देख सकते हैं। 

विज्ञापन
UP: CBSE board exams to begin on February 16, covering a total of 121 subjects
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च तक, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल तक चलेंगी। बोर्ड ने 6 नवंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को विषयवार परीक्षा की तारीखें मिल गई हैं, जिससे वे अपनी तैयारी के लिए योजना बना सकेंगे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

10वीं में 83 और 12वीं में 121 विषयों की परीक्षा
सीबीएसई के अनुसार, कक्षा 10वीं में कुल 83 विषयों की परीक्षा देनी होगी, जबकि 12वीं में 121 विषयों के पेपर होंगे। सभी विषयों के लिए अलग-अलग तारीखें निर्धारित की गई हैं। विद्यार्थियों को अपनी स्ट्रीम और चयनित विषयों के अनुसार डेटशीट देखने की सलाह दी गई है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जनवरी से होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
नियमित स्कूलों में 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट व आंतरिक मूल्यांकन एक जनवरी 2027 से शुरू होंगे। वहीं, सर्दियों वाले क्षेत्रों के स्कूलों में प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 तक कराए जाएंगे। विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम अपने स्कूल से प्राप्त करना होगा।
 
विज्ञापन

वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट
विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in पर जाकर विषयवार परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करने और परीक्षा की तारीख, समय व केंद्र की जानकारी पहले से जांचने की सलाह दी है।

ये भी देखें...
यूपी: सहारनपुर के छात्र ने गाजियाबाद में हॉस्टल की छत से कूदकर जान दी, पिता बोले- रैगिंग से परेशान था बेटा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed