फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अंडरपास में आधी डूबी रोडवेज बस, यात्रियों की सांसे अटकीं

अंडरपास में आधी डूबी रोडवेज बस, यात्रियों की सांसे अटकीं

Sun, 29 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास में आधी डूबी रोडवेज बस, यात्रियों की सांसे अटकीं
थानाभवन (शामली)। बरसात के कारण तालाब बने थानाभवन क्षेत्र में ऊन मार्ग पर हसनपुर अंडरपास में रोडवेज की बस फंस गई। बस आधी डूबने के कारण उसमें सवार यात्रियों ने चीख पुकार मचाई। एक किसान ने ट्रैक्टर लाकर यात्रियों को बस से बाहर निकलवाया। बाद में पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस को अंडरपास से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर डिपो डिपो की रोडवेज बस शनिवार सुबह करीब नौ बजे वाया थानाभवन से ऊन-कैराना के रास्ते पानीपत चली थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। जब बस थानाभवन में ऊन मार्ग पर पहुंची, तो अंडरपास में जलभराव को देखकर बस रोक दी। यात्रियों ने चालक से कहा कि यहां सड़क पक्की है, इसलिए निकल सकते हैं। जैसे ही चालक बस को लेकर आगे बढ़ा, तो अंडरपास के बीचोंबीच पहुंचते ही बस फंस गई और बस में पानी घुस गया। बस लगभग आधी डूब गई, जिस कारण यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। शोरशराबा सुनकर एक किसान मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सीओ थानाभवन अरविंद सिंह राठौर, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। पहले तो किसान के ट्रैक्टर की मदद लेकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद थानाभवन नगर पंचायत से जेसीबी मंगवाई गई और बस को बाहर निकलवाया। उधर, शामली क्षेत्र में बलवा, गोहरनी सहित कई गांवों के अंडरपास में भी शनिवार को जलभराव होने की वजह से आवागमन बंद हो गया। बलवा गांव का अन्य संपर्क मार्ग नहीं होने के कारण लोग गांव में कैद होकर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुध लेने को राजी नहीं प्रशासन
एक माह पूर्व भी थानाभवन क्षेत्र के अंडरपास में जलभराव के कारण आवागमन बंद हो गया था। तब गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने सख्ती दिखाते हुए अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया था, जिसके चलते रेलवे कर्मियों ने अंडरपास में मरम्मत कार्य भी कराया था, लेकिन झमाझम बरसात हुई, तो फिर से अंडरपास जलमग्न हो गए। अंडरपास में उचित ड्रेनेज सिस्टम नहीं है, जिस कारण समस्या लगातार बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed