फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली के निशानेबाजों ने बड़ौत में लगाए सटीक निशानें, जीते पदक

शामली के निशानेबाजों ने बड़ौत में लगाए सटीक निशानें, जीते पदक

Tue, 12 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
शामली के निशानेबाजों ने बड़ौत में लगाए सटीक निशानें, जीते पदक
शामली।
विज्ञापन

बड़ौत में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में जनपद के शूटरों ने प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। शामली पहुंचने पर सभी विजेता निशानेबाजों का स्वागत किया गया।

जनपद बागपत के बड़ौत शहर में चौधरी केहर सिंह शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शामली रायफल क्लब के भी कई शूटरों ने प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक व ट्राफी जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। जिसमें गांव मालैंडी निवासी अभय सरोहा ने एयर रायफल आईएसएसएफ वर्ग में 600 अंकों में से 588 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक के साथ ही फाइनल मैच में ट्राफी व 8100 का नगद इनाम जीता। वहीं, सक्षम चौधरी ने एयर रायफल एनआर वर्ग में 400 अंकों में से 386 अंकों के साथ स्वर्ण पदक व फाइनल मैच की प्रथम ट्राफी और 5100 रुपये का नगद इनाम जीता। इसके साथ ही जूनियर वर्ग में रोहित कुमार ने एयर रायफल आईएसएसएफ वर्ग में 600 में से 587 अंकों के साथ स्वर्ण पदक व अनुज सैनी ने रजत पदक, पीयूष ने यूथ वर्ग में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। सोमवार को शामली पहुंचने पर क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने सभी विजेताओं का स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान सर्वेश तोमर, विक्रांत निर्वाल, विकल्प देशवाल, तपन मलिक, अभिनव निर्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed