{"_id":"5a1085544f1c1b69678bc881","slug":"61511032148-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में रिलीज नहीं होने देंगे फिल्म पदमावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में रिलीज नहीं होने देंगे फिल्म पदमावती
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रिलीज नहीं होने देंगे फिल्म पद्मावती
ऊन।
फिल्म पद्मावती को लेकर जिले में भी राजपूत समाज विरोध में उतर आया है। राजपूत उत्थान सभा ने चेतावनी दी है कि जिले के किसी भी सिनेमाघर में फिल्म पद्मावती का प्रदर्शन नहीं होने देंगे।
शनिवार को ऊन तहसील के गांव गंगारामपुर खेड़की में राजपूत उत्थान सभा की बैठक हुई। वक्ताओं ने माता पद्मावती के जीवन पर चर्चा की। साथ ही कहा कि निर्देशक संजय लीला भंसाली ने मनोरंजन व पैसे कमाने के लिए एतिहासिक तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश किया है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजपूत उत्थान सभा के महासचिव मनीष चौहान ने बताया कि शामली के अंदर फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिवेश पुंडीर, शुभम चौहान, ओमवीर, कपिल, शक्ति सिंह, नीरज राणा, मोहित, घनश्याम सिंह, बीर सिंह और पीतम सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन विजय पुंडीर ने किया।