{"_id":"59ff55944f1c1bca678b967d","slug":"61509905812-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में होगा सुरक्षा समितियों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में होगा सुरक्षा समितियों का गठन
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
सर्दी के सीजन और कोहरे को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए गांव सुरक्षा समितियों को सक्रिय किया जाएगा। कांधला थाना प्रभारी ने ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की।
रविवार को कांधला थाने पर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। उसमें थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने कहा कि सर्दी के मौसम में ट्यूबवेलों और घरों में चोरी की आशंका रहती है। घटनाएं रोकने के लिए गांव स्तर पर भी जागरूक रहने की जरूरत है। साथ ही अवैध धंधों पर रोकथाम के लिए भी पुलिस का सहयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने गांव प्रधानों से कहा कि अपने गांव में 15 लोगों की गांव सुरक्षा समिति बनाएं, जिसमें लाइसेंसधारी दो लोगों के साथ एक चौकीदार भी शामिल रहे। यह टीम गांव में आने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगी। अगर गांव में कहीं पर भी कोई अवैध काम होता हैै तो उसकी सूचना पुलिस को तुरंत दी जाए। ग्राम प्रधानों ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही गांव सुरक्षा समिति का गठन करेंगे। इस दौरान संदीप प्रधान, नीरज मलिक, अरविंद सैनी, अनिल, शिवकुमार, आकाश, शिवकुमार किवाना, प्रधान पति संजीव कुमार, अय्यूब जिड़ाना आदि मौजूद रहे।