{"_id":"59c40afd4f1c1b7d688b5de5","slug":"61506020093-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति के आवेदनों का सत्यापन कर जल्द विभाग को करे फोरवर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति के आवेदनों का सत्यापन कर जल्द विभाग को करे फोरवर्ड
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी स्कूल और कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन किए जा रहे आवेदनों का शीघ्रता से सत्यापन कराकर रिपोर्ट भिजवाए।
बृहस्पतिवार को डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने शैक्षिक सत्र 2017-18 की छात्रवृत्ति को लेकर दिशा निर्देश जारी किए है। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन भरे जा रहे आवेदन पत्रों को जमा करने के बाद सत्यापन तीन दिन के अंदर पूर्ण किया जाएं। विभिन्न वर्ग के हिसाब से संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेजें। उन्होंने बताया कि पूर्व दशम (9वीं तक) छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर, दशमोत्तर की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर और डिग्री कॉलेजों के लिए एक नवंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि सभी कॉलेजों में अभी तक छात्र-छात्राओं द्वारा किए ऑनलाइन आवेदनों के सापेक्ष संबंधित विभागों को आवेदन नहीं किए जा रहे है। सभी जल्द से जल्द दिए गए निर्देशों का पालन करना शुरू करें।