{"_id":"59a9ad114f1c1b4b738b4be0","slug":"61504292113-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवासीय योजना में 94 में 32 पात्र मिलने पर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवासीय योजना में 94 में 32 पात्र मिलने पर किया विरोध
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
94 की सूची मेें 32 ही मिले आवास के पात्र
झिंझाना(शामली)। ग्राम पंचायत याहियापुर में 94 पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत भेजी गई सूची में से मात्र 32 को बीडीओ ऊन ने स्वीकृत किया। बचे हुए पात्र लोगों ने मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आवास बनवाने की मांग की।
ग्राम पंचायत याहियापुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को ग्राम प्रधान पति होशयार सिंह के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बीडीओ ऊन पर आरोप लगाया कि गांव में 94 लोग प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत पात्र हैं। जिनकी सूची बीडीओ को भेजी गई थी। मात्र 32 लोगों के आवास बनाने के लिए चयनित कर बाकी के नाम सूची से निकाल दिए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बीडीओ ऊन ने लोगों के नाम चयनित करने की एवज में सुविधा शुल्क की मांग की थी। न देने पर सूची से नाम निकाला गया है।
बीडीओ डॉक्टर विपिन राठी से बात करने पर बताया कि आवासों के पात्रों की जांच के लिए जिले से टीम आई हुई थी, उन्होंने ही सूची बनाई है। जिसकी उन्हें जानकारी नहीं हैं, आरोप निराधार हैं। इस दौरान शकुंतला, ओमपाल, धनकोर, रविंद्र, सोहन, मीरा, हिमाला, सोनी, फूलवती, राधा, रक्षा, किरण, बबीता, शबाना आदि मौजूद रहे। सीडीओ ऑफिस में कार्यवाहक बलराम ने आवास के पात्रों की सूची की फिर से जांच कराने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया।