{"_id":"59a9ab2d4f1c1b00278b4d81","slug":"61504291629-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानेबाजों ने मेरठ में जीते पदक, डीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशानेबाजों ने मेरठ में जीते पदक, डीएम ने किया सम्मानित
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशानेबाजों ने अचूक निशाना साधा
शामली। मेरठ में आयोजित 40 वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पिस्टल वर्ग में शामली के निशानेबाजों ने अचूक निशाना साधा। निशानेबाजों ने छह पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विजेताओं को डीएम ने सम्मानित किया।
मेरठ में 24 से 31 अगस्त तक आयोजित हुई शूटिंग प्रतियोगिता में क्लब के निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि पिस्टल वर्ग में अमन चौधरी ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, जूनियर वर्ग में रजत पदक व एयर पिस्टल सीनियर वर्ग में सिल्वर पदक जीता। अक्षय कुमार व आयुष निर्वाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने सभी विजेताओं का क्लब पहुंचने पर सम्मानित किया। अध्यक्ष ने बताया कि सभी विजेता निशानेबाज अब अगले माह में होने वाली प्री नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान हरविजय राणा, विकल्प देशवाल, आकाश मलिक, यतेंद्र पंवार, गुलजार, निखिल पंवार, आयुष मलिक, हिमांशु खैवाल, शिवम, गौरव चौहान, निहाल, कुनाल मलिक आदि मौजूद रहे।