फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ट्रक से कुचलने पर बाइक सवार दो युवकों की मौत

ट्रक से कुचलने पर बाइक सवार दो युवकों की मौत

Fri, 18 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलने पर बाइक सवार दो युवकों की मौत
हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान गई
विज्ञापन

जलालाबाद(शामली)। हेलमेट नहीं पहनने की वजह से बाइक सवार दो युवकों की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। हादसा जलालाबाद क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुआ। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। युवकों के परिजनों की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नगर पंचायत बनत के मोहल्ला आजादनगर निवासी जितेंद्र (35) पुत्र सुरेश और आशुतोष (33) पुत्र बाल सिंह बुधवार को जलालाबाद क्षेत्र के गांव जानीपुर में मास्टर बनारसीदास के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से बुधवार की रात करीब 10.30 बजे वह दोनों बाइक से जानीपुर से बनत की तरफ लौट रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एल्पाइन स्कूल के पास सामने से आते ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए। ट्रक के पहिये के नीचे दोनों कुचल गए। हादसे की सूचना पर डायल 100 पुलिस और जलालाबाद चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में दोनों युवकों को थानाभवन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, मगर वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद युवकों की जेब से मिले आधार कार्ड के जरिये उनकी पहचान हुई, जिसके चलते पुलिस ने इनके परिजनों को सूचना दी। कस्बा बनत से इनके परिजन भी रात में ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों के शव लेकर परिजन कस्बा बनत लौट गए। वहां पहुंचने पर दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया। बाद में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जलालाबाद चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। युवकों के परिजनों की तरफ से आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जागरूकता के अभाव में जान रही जान
पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री केे आदेश पर वाहनों की विशेष चेकिंग कराई गई। इस दौरान दुपहिया वाहन चालकों को बगैर हेलमेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी हुई। बावजूद इसके नियमों की अनदेखी करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार रात भी जलालाबाद क्षेत्र में हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे के बाद मौके पर इकट्ठा हुए लोगों का कहना था कि यदि हेलमेट पहन रखा होता, तो युवकों की जान बच सकती थी। गौरतलब है कि पूर्व में भी ऐसे हादसे होते रहे हैं, जब हेलमेट न होने की वजह से दुपहिया वाहन चालकों की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed