{"_id":"597f80554f1c1b251f8b464f","slug":"61501528149-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले का आखिरी दिन आज, शेष है 1509 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले का आखिरी दिन आज, शेष है 1509 सीटें
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जिले के चार राजकीय और एडेड कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया में दूसरी मेरिट का कल अंतिम दिन है। सोमवार को 161 दाखिले हुए, जिसके चलते 1509 सीटें और बाकी रह गई।
बीए, बीकॉम तथा बीएससी में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। पूरे जिले में दो राजकीय कॉलेज तथा दो एडेड कॉलेज हैं। सभी कॉलेजों में 2292 कुल सीटें है। पहली मेरिट जारी होने के बाद भी सीटें नहीं भर पाई थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी द्वारा दूसरी मेरिट जारी की गई थी। सोमवार को दूसरी मेरिट के आधार पर 161 दाखिले हुए। चारों कॉलेजों में बीएससी में 640 में से 218 सीटें भरी हैं, जबकि बीए 1172 में 423 सीटों पर दाखिला हुआ, बीकॉम में 480 सीटों में से 142 सीट ही भर पाई हैं। वीवी पीजी कॉलेज में बीए में 186, बीकॉम में 24 दाखिले हुए। आरके पीजी कॉलेज में बीकॉम में 50, बीएससी कृषि में 24, बीएससी गणित में 51, बायो 69, सांख्यिकी में 29 दाखिले हुए। जबकि विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में बीए में 91, बीकॉम 68 व बीएससी गणित 35, बीएससी बायो 17 दाखिले हुए। इसके अलावा राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज कांधला बीए में 146, बीएससी गणित में आठ व बायो में नौ दाखिले हुए। इसके बावजूद इसके अभी भी 1509 सीटें अभी भी खाली है। मंगलवार को दूसरी मेरिट का आखिरी दिन है, जिसके चलते आज दाखिलों की संख्या ओर भी बढ़ने की उम्मीद है।