फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नौ अगस्त को भाजपा लगाएगी रक्तदान शिविर

नौ अगस्त को भाजपा लगाएगी रक्तदान शिविर

Tue, 01 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
नौ अगस्त को भाजपा लगाएगी रक्तदान शिविर
शामली।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अगस्त माह में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भाजपा ने रूपरेखा बना ली है। कार्यक्रमों के प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके तहत नौ अगस्त को हनुमान धाम पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
सोमवार को वीवी इंटर कॉलेज मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय पर संजीव कुमार सिक्का के निर्देशन और जिलाध्यक्ष पवन तरार की अध्यक्षता में कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर बैठक हुई। उसमें बताया कि एक से सात अगस्त तक ब्लड चेकअप कैंप लगाए जाएंगे, जिसके संयोजक विशेष सरोहा और डाक्टर मनोज चौधरी रहेंगे। फिर नौ अगस्त को हनुमान धाम पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व चार अगस्त की सुबह बीएसएम पब्लिक स्कूल में जिला संगोष्ठी होगी, जिसमें मुख्य अतिथि खेल मंत्री चेतन चौहान और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 26 अगस्त को होने वाली सामान्य प्रतियोगिता के लिए एक से 15 अगस्त तक सभी स्कूलों में रजिस्ट्रेशन होंगे और 26 अगस्त को परीक्षा होने के बाद 25 सितंबर को उसका परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिता में कक्षा 9 और 10 वीं के बच्चे ही भाग लेंगे। इस बीच 10 अगस्त को सिल्वर बेल्स स्कूल में सेवा सहायक संगम कार्यक्रम होगा, जिसके संयोजक मोहित जैन होंगे। इसके बाद युवा कला संगम कार्यक्रम होगा, जिसके संयोजक सतेंद्र तोमर और पुनीत द्विवेदी रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए, जिसके तहत डाक्टर मनोज चौधरी को गढ़ीपुख्ता, मांगेराम शर्मा को कांधला, राजकुमार चौहान को एलम, आनंद पुंडीर को थानाभवन, राजेंद्र सिंह मादलपुर को जलालाबाद, रवि गोयल को शामली नगर, राजेश मलिक को बनत, राजकुमार शर्मा को कंडेला, अभय तोमर को ऊन तथा सुनील बंसल को कैराना का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed