{"_id":"596d07a64f1c1b08758b4607","slug":"61500317606-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्र व्यवहार पर बैंक कर्मी के खिलाफ रोष व्याप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्र व्यवहार पर बैंक कर्मी के खिलाफ रोष व्याप्त
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
बैंक शाखा में व्यापारी से अभद्रता किए जाने पर व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर बैंक शाखा से अपने खाते बंद कराने की चेतावनी दी है।
मोहल्ला सरावज्ञान रेलवे रोड पर पीएनबी शाखा है। आरोप है कि एक व्यापारी बैंक में पैसा जमा करने पहुंचा। आरोप है कि एक बैंक कर्मचारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर दिया। सूचना पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सचिन गोयल व अन्य व्यापारियों ने शाखा में पहुंचकर शाखा प्रबंधक से इसकी शिकायत की। व्यापारियों ने कहा कि लेनदेन के लिए शाखा में पहुंचने पर व्यापारियों से अभद्र व्यवहार नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारी अपने खाते बंद करा देंगे। इस दौरान मनोज जैन, संजीव कुमार अग्रवाल, सचिन गोयल, मोहनलाल, ब्रिजेश जैन, पवन जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।