{"_id":"59612bfb4f1c1bf2558b4731","slug":"61499540475-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाईसेंस धारक द्वारा मीट बेचे जाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाईसेंस धारक द्वारा मीट बेचे जाने पर हंगामा
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
मीट व्यापारी की दुकान पर कुरैशी समाज के एक गुट ने अवैध कटान करके अवैध मीट बेचे जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान मीट व्यापारी और प्रदर्शनकारियों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद मानक पूरा करने के बाद ही मीट व्यापारी को कारोबार करने की प्रशासन की ओर से अनुमति दी गई थी। इस समय एक व्यापारी सारे मानक को पूरा करके लाइसेंस बनवाकर मीट बेच रहा है। शनिवार की सुबह वह अपनी दुकान में मीट को उतार रहा था। इसी मोहल्ले के कुरैशी समाज के एक व्यक्ति ने वहां पर पहुंचकर मीट को गाड़ी से उतारने से मना कर दिया। युवक का आरोप था कि लाइसेंस से मीट बेचने का है, लेकिन मीट कहा से लाया जा रहा है इसकी भी जांच होनी चाहिए। इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे युवक को गाड़ी में बैठा लिया। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया और इस दौरान हिरासत में लिया गया युवक चला गया। बाद में मीट व्यापारी ने कई लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज राजकुमार गौतम ने बताया कि मानक पूरा करने के बाद मीट व्यापारी कारोबार कर रहा है। इससे संबधित सभी दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गई है, लेकिन आरोप निराधार हैं।