{"_id":"610049d68ebc3e584f5495eb","slug":"6065-people-got-anti-coronavirus-vaccines-in-the-district-shamli-news-mrt5493188106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 6065 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 6065 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 6065 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले में 49 बूथों पर 6065 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। बुधवार को वैक्सीन कम होने के कारण 17 बूथों पर ही टीकाकरण हो सकेगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि मंगलवार को 45 प्लस के लोगों को 17 बूथों पर टीके लगाए गए। 2000 के लक्ष्य के सापेक्ष 2018 लोगों को टीके लगे, जिनमें 1172 लोगों को पहली डोज और 846 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 100.90 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 199 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 18 से 44 साल के लोगों के लिए 32 बूथों पर टीकाकरण हुआ। 5100 के लक्ष्य के सापेक्ष 4047 लोगों को टीके लगे। 3741 लोगों को पहली डोज व 306 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 79.35 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। वैक्सीन की 402 वॉयल खर्च हुई। इस तरह से जिले में 6065 लोगों को टीके लगे हैं। उधर, जिले में वैक्सीन की कमी के कारण बुधवार को 17 बूथों पर टीकाकरण होगा, जिनमें 45 प्लस वाले लोगों को सात बूथों पर और 18 प्लस वाले लोगों को 10 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर बूथ निर्धारण किया गया है। बुधवार को वैक्सीन की छह हजार डोज मिलने की संभावना है।
उधर, कैराना में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि मंगलवार को कैराना सीएचसी पर 18 प्लस के 99, पीएचसी कंडेला पर 18 प्लस के 107, इंडस्ट्रीयल एरिया कंडेला में 18 प्लस के 230, पीएचसी भूरा पर 18 प्लस के 120, प्राइमरी स्कूल कसेरवा खुर्द पर 18 प्लस के 200, प्राइमरी स्कूल पूर्व कस्तूरबा गांधी विद्यालय पर पत्रकार स्पेशल 18 प्लस के 112 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा प्राइमरी शास़्त्री स्कूल पर 45 प्लस के 110, प्राइमरी स्कूल तीतरवाड़ा में 45 प्लस के 105, पीएचसी उंचागांव में 45 प्लस के 114 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई।
चार दिन से नहीं मिला कोरोना का नया केस
शामली। जिले में लगातार चार दिन से कोरोना का नया केस नहीं मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार केे प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। इससे पहले तीन दिन में भी कोरोना का नया केस नहीं आया है। जिले में इस समय कोरोना के सक्रिय केस की संख्या चार है। कैराना में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य टीमों ने सीएचसी व झाड़खेड़ी में 118 लोगों की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा 117 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी।