फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   581 accidents in four years, 310 lives lost

चार साल में 581 हादसे, 310 लोगों की गई जान

Fri, 09 Oct 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
581 accidents in four years, 310 lives lost
चार साल में 581 हादसे, 310 लोगों की गई जान
विज्ञापन

शामली। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को जागरूक करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी दुर्घटनाएं नहीं थम रही है। पिछले चार साल में 581 सड़क हादसों में 310 लोगों की मौत हुई जबकि 467 लोग घायल भी हुए।
शासन के निर्देश पर समय-समय पर वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाते हैं। इस बार पांच से 11 सितंबर तक द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। इसमें वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। हर साल परिवहन विभाग, यातायात विभाग और पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जाते है, लेकिन इसके बाद भी अधिकतर वाहन चालक यातायात नियमों का पूरी तरह पालन नहीं करते, जिसके चलते दुर्घटनाएं होती हैं। सड़कों पर चलने वाले ज्यादातर बाइक और स्कूटी चालक हेलमेट नहीं लगाते और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाने में भी परहेज करते हैं। इतना ही नहीं चौराहों पर ज्यादातर जगह संकेतक नहीं लगे हैं। जिन स्थानों पर संकेतक लगे हैं, वे काम नहीं करते और लोग उन पर अमल भी नहीं करते।
विज्ञापन

चार साल में हुई दुर्घटनाएं
वर्ष - दुर्घटना - मृतक - घायल
2017 -171 - 108 - 135
2018- 136 - 60 - 126
2019- 184 - 90 - 146
2020 - 90- 52 - 60 (सितंबर तक)
तीन करोड़ 28 लाख रुपये के हुए चालान
शामली। यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि इस साल एक जनवरी से अब तक तीन करोड़ 28 लाख रुपये के चालान हुए हैं। इनमें से अब तक एक करोड़ 44 लाख 900 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की जा चुकी है। बाकी चालान राशि जमा कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यावसायिक वाहन चालकों को दिलाई शपथ
शामली। सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवें दिन व्यावसायिक वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि कार्यालय में वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शहर के विभिन्न चौराहों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed