फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   573 absconding, no duplicate

573 गैरहाजिर, नहीं मिला कोई नकलची

Tue, 06 Feb 2018 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Tue, 06 Feb 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
573 absconding, no duplicate
exam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में पहले दिन हाईस्कूल का गृह विज्ञान और इंटर का हिंदी के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। जिसमें दोनों विषयों के मिलाकर 15288 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जिनमें से 573 परीक्षा से गैरहाजिर रहे और 14715 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सभी जगह सीसीटीवी की निगरानी में शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन


मंगलवार को शुरू हुई परीक्षा के पहले दिन कुल पंजीकृत 7637 परीक्षार्थियों में से 7384 ने परीक्षा दी। परीक्षा में 253 परीक्षार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटर सामान्य हिंदी के लिए 7651 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 7349 ने परीक्षा दी और 320 गैरहाजिर रहे। सभी परीक्षा केंद्रों तलाशी के साथ एक घंटा पहले ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। सभी जगह सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित कराई गई।
विज्ञापन


सभी केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व परीक्षार्थियों को तलाशी लेते हुए गेट के अंदर प्रवेश कराया। वहीं छात्राओं की तलाशी कक्ष के अंदर महिला कक्ष निरीक्षकों के द्वारा ली गई। केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। जबकि शहर के आरके इंटर कॉलेज के बाहर से द्वितीय पाली की परीक्षा में परीक्षा शुरू होने के बाद गेट पर तैनात पुलिसकर्मी बिना बताए ही गायब हो गए। जिनकी शिकायत केंद्र व्यवस्थापक लोकेंद्र कुमार ने एसपी अजयपाल से करने के लिए कहा। छात्रा वाले केंद्रों पर महिला पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


49 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
झिंझाना। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा की पहली पाली में हाई स्कूल गृह विज्ञान व इंटर साहित्यिक हिंदी और द्वितीय पाली में सामान्य हिंदी की परीक्षा हुई। जिसमें कस्बे में 782 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 49 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।

संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्र पर    रही चौकसी
जनपद के दो संवेदनशील और एक अति संवेदनशील केंद्र पर नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए विशेष चौकसी रही। भारी पुलिस बल के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी निरीक्षण किया। सचल दल के साथ कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने जनता इंटर कॉलेज लिसाढ़ और अति संवेदनशील केंद्र मुरली मनोहर इंटर कॉलेज इस्सोपुरटील का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही सभी कमरों में पहुंचकर परीक्षार्थियों की तलाशी ली। जिसमें किसी भी केंद्र पर पहले दिन कोई नकलची नही मिला।

कैराना में दो सेंटरों पर 799 छात्रों ने दी परीक्षा
कैराना। पब्लिक इंटर कॉलेज में 11 कमरों में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कराई गई। सुबह साढे़ सात बजे से पौने 11 बजे तक पहली पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में 69 में से 68 छात्रों ने परीक्षा दी। जबकि एक छात्र अनुपस्थित रहा। वहीं, इंटरमीडिएट साहित्यिक हिंदी में पंजीकृत 42 छात्रों में से 40 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि दो छात्र अनुपस्थित रहे।

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के पंजीकृत 226 बच्चों में से 213 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 13 छात्र अनुपस्थित रहे। उधर, दूसरे एसएस इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र में पहली पाली में हाईस्कूल के पंजीकृत 242 में से 237 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि पांच छात्र अनुपस्थित रहे। इंटर के 32 छात्रों में से 30 ने परीक्षा दी, जबकि दो छात्र अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर के 211 छात्रों ने परीक्षा दी। प्रबंधक ने बताया कि सभी कमरों में सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है।

आसान प्रश्नपत्र देख छात्र-छात्राएं खुश
शामली। पहले दिन यूपी बोर्ड परीक्षा देकर छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए। परीक्षा देने के बाद जैसे ही छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र से बाहर निकले तो प्रश्नपत्र को बेहद आसान बताते हुए खुशी जाहिर कर अच्छा बताया। मंगलवार को शुरू हुई बोर्ड परीक्षा में पहले दिन सुबह की पाली में गृह विज्ञान और इंटर की कला वर्ग में साहित्यिक हिंदी के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई।

पहली बार परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थी बेहद खुश नजर आए। परीक्षा से छूटने के बाद जैसे ही छात्राओं से परीक्षा को लेकर बात की गई तो दोनों विषयों की छात्राओं ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी आसान रहा। गृह विज्ञान की छात्रा पारुल और गुड्डन ने बताया कि पेपर बहुत आसान था।


सभी प्रश्न किताबों और पढ़ाए गया ही आया है। सभी प्रश्नपत्र समय के रहते हल कर लिए गए। हमें उम्मीद है कि पेपर में करीब 60 प्रतिशत अंक आएंगे। वहीं हिंदी का पेपर देने वाली अंजलि, आयुषी, मुस्कान, प्रिया और पारुल ने बताया कि हिंदी के प्रश्नपत्र में सभी प्रश्न आसान आए है। पेपर में सभी बहु विकल्पीय प्रश्न भी आसान थे। जो सभी हल किए गए। लघु प्रश्न भी किताबों से ही आए हुए है। सभी प्रश्नों का उत्तर सही देने से काफी अच्छे अंक आने की उम्मीद है। कोई भी प्रश्न कोर्स से बाहर नहीं आया था।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed