थानाभवन। शांति देवी महाविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
शुक्रवार दोपहर को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंदूलाल शर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरूआत बीए की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं मां सरस्वती की स्तुति के साथ हुआ। इसके बाद बीकॉम की छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या पर लघु नाटिका की प्रस्तुति देकर लोगों की आंखें नम कर दीं। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बॉलीवुड गीतों पर प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। अंत में बीबीए-बीसीए के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य व गायन की प्रस्तुति दी। प्रबंधक रवि शर्मा ने बताया कि देश के आज भी कई ग्रामीण क्षेत्र हैं जहां बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज जाना पड़ता है। इसके बाद अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोनिका शर्मा, चंदेनामाल के ग्राम प्रधान मामचंद शर्मा, सीमा शर्मा, जोनी पाल प्रधान, पूर्व प्रधान अजब सिंह सैनी, कृष्ण दत्त शर्मा, पंडित कंवरपाल कौशिक, खुशबू सैनी आदि मौजूद रहे।