{"_id":"5c34ddaebdec2256963303ac","slug":"51546968494-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविता- कहानी प्रतियोगिता मे बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कविता- कहानी प्रतियोगिता मे बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
शामली। मेपल्स एकेडमी में कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा तीन तक के छात्र छात्राओं के बीच कविता, कहानी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा तीन तक के उपस्थित सभी बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
मंगलवार को मेपल्स एकेडमी में कविता प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम ‘ए’ से कविता प्रतियोगिता में दीपांशु शर्मा प्रथम, शुची राणा द्धितीय तथा अंशिका शर्मा तृतीय स्थान पर रही। कहानी प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से आदित्य प्रथम, प्रियांशी गौतम द्वितीय और सिद्धी राठौड़ तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा प्रथम ‘बी’ से आदित्य प्रथम, सृष्टि द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। कहानी में परी प्रथम, अभिनव द्वितीय और उजमा तृतीय स्थान पर रही। कक्षा द्वितीय ‘ए’ और ‘बी’ से कविता में वेदांशी व नैतिक मलिक प्रथम स्थान पर और तनवी चौधरी, श्रुति शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर तनवी शर्मा व अर्जुन रहे। कक्षा तीन से कविता में रिया चौधरी व आरव चौधरी प्रथम स्थान पर, आरूष चौधरी और एलिश दूसरे स्थान पर व जतिन पुंडीर व निकुंज तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, कहानी प्रतियोगिता में क्षितिज पंवार, कनिका प्रथम स्थान पर अथर्व पंवार, सजल दूसरे स्थान पर हंसिका राठौड़ व आरव चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर सभी विजेताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय के प्रबंधक मुकेश संगल , चेयरमैन विपिन संगल व प्रधानाचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया।