फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सर्दी व कोहरा से लोग ठिठुरे, रोडवेज - प्राईवेट बसो का संचालन प्रभावित, सर्दी का सितम, एक सप्ताह तक रहेगा कोहरा

सर्दी व कोहरा से लोग ठिठुरे, रोडवेज - प्राईवेट बसो का संचालन प्रभावित, सर्दी का सितम, एक सप्ताह तक रहेगा कोहरा

Sun, 23 Dec 2018 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
सर्दी व कोहरा से लोग ठिठुरे, रोडवेज - प्राईवेट बसो का संचालन प्रभावित,      सर्दी का सितम, एक सप्ताह तक रहेगा कोहरा
सर्दी का सितम : एक सप्ताह तक रहेगा कोहरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते पाला पड़ने और कोहरे से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार को सुबह के समय कोहरा छाए रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। दिन का तापमान 20 व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कोहरे से रोडवेज व प्राईवेट बसों की सेवाएं प्रभावित रही।
पहाड़ों पर बर्फ बारी होने से मैदानी क्षेत्रों में पाला व कोहरा का असर शुरू हो गया। रविवार को सुबह चार बजे के बाद आकाश में कोहरा छाए रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कोहरा छाए रहने से वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। आठ बजे के बाद कोहरा छंटने के बाद के बाद मौसम में हलकी धूप निकलने से लोगों को राहत की सांस ली। मौसम मे ठिठुरन रहने से बच्चों महिलाओं ने धूप का मजा लिया। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, कोहरे के चलते प्राइवेट व रोडवेज बसें बुरी तरह प्रभावित रही। एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि कोहरे के चलते सुबह के समय सहारनपुर, मेरठ, करनाल व दिल्ली पानीपत से आने वाली रोडवेज व प्राईवेट बसे लेट रही।
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि सुबह कोहरे का कहर आगामी एक सप्ताह से अधिक समय रहेगा। नया साल का आगाज कोहरा व हलकी धूप के बीच होगा। सर्दी व कोहरा छाए रहने से दिन ओर रात के तापमान मे गिरावट होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सर्दी बढ़ने से न्यूनतम तापमान दो से लेकर तीन डिग्री सेेेल्सियस तक पहुच जाएगा। कोहरे से टमाटर- आलू समेत सब्जियां पर प्रतिकूल असर पडा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed