फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शिविर में 105 मरीजों की आंखों में मिला मोतियाबिंद, होगा ऑपरेशन

शिविर में 105 मरीजों की आंखों में मिला मोतियाबिंद, होगा ऑपरेशन

Mon, 08 Oct 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
शिविर में 105 मरीजों की आंखों में मिला मोतियाबिंद, होगा ऑपरेशन
105 मरीजों का होगा ऑपरेशन
विज्ञापन

कांधला। लायंस क्लब शामली के तत्वाधान में श्री जैन स्थानक धर्मशाला में पांचवां निशुल्क आंखों का शिविर लगाया गया। जिसमें सैकड़ों मरीजों ने अपनी आंखों का चैकअप कराया। नगर की श्रीजैन स्थानक धर्मशाला में आंखों का निशुल्क चेकअप शिविर लगवाया गया। क्लब के चेयरमैन नवीन जैन ने बताया कि रविवार को जैन स्थानक धर्मशाला में लगे शिविर में 306 मरीजों ने अपना चेकअप कराया। जिसमें से 105 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाए जाने पर उनका ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। लायन क्लब के चेयरमैन अशोक कुमार मित्तल ने कार्यक्रम के प्रयोजक पवन कुमार जैन, मंयक कुमार जैन का आभार व्यक्त किया। डाक्टरों की टीम में अंशुल भारद्वाज, पंकज, अरशद द्वारा आंखों, बीपी शुगर की जांच की गई। शिविर की व्यवस्था बनाने में वितुल जैन, अंकुर जैन, वरुण जैन, सचिन गोयल, अंकुर अग्रवाल, राजीव जैन, सिद्धार्थ जैन, नरेश सैनी, नंद कुमार कंसल, नवीन अग्रवाल, मनोज शर्मा, खुशीराम, कमल जैन, रणधीर आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम के प्रयोजक पवन कुमार जैन ने बताया कि अगला शिविर 16 अक्तूबर को लायंस भवन कमला कॉलोनी शामली में सुबह सात बजे से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed