{"_id":"5b4cedbc4f1c1b4e748b53c3","slug":"51531768252-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन पर प्रतिबंध को लागू कराने में करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन पर प्रतिबंध को लागू कराने में करें सहयोग
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन पर पाबंदी को लागू कराने में करें सहयोग
शामली।
पॉलिथीन बैग के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया, लेकिन उसका प्रभावी असर बाजार में दिखाई नहीं दे रहा है। इसी के चलते पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठक करके कहा कि प्रतिबंध लागू कराने में सहयोग करें।
प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई से पॉलिथीन बैग पर प्रतिबंध लागू कर दिया। शामली जिला प्रशासन ने इसके लिए पूर्व में पॉलीथिन बैग बेचने वाले आठ व्यापारियों को नोटिस भी जारी किए थे, लेकिन अभी तक पॉलीथिन बैग के इस्तेमाल पर बाजार में पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लग पाया है। दुकानदार अब भी पॉलिथीन बैग का प्रयोग कर रहे हैं। उधर, सोमवार शाम को सीओ सिटी कार्यालय में एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य और सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने पॉलिथीन बैग बेचने वाले व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन का इस्तेमाल पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए इसका इस्तेमाल पूरी तरह बंद करना जरूरी है। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि पॉलिथीन बैग की बिक्री बंद कर दें। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, सतीश कुमार संगल सहित विभिन्न व्यापारी तथा नगर पालिका परिषद के कर्मी भी मौजूद रहे।