{"_id":"5b4a47234f1c1b6f548b4649","slug":"51531594531-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की रोशनी में डाक्टर करते रहे ओपीडी, गर्मी में हलकान रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की रोशनी में डाक्टर करते रहे ओपीडी, गर्मी में हलकान रहे मरीज
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मरीजों की सुविधाओं के लिए सरकार भले ही सरकारी अस्पतालों में कई सुविधा मुहैया करा रही हो। मगर, जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। जिला अस्पताल में भले ही मरीज गर्मी में बैठे रहे, डाक्टर मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में ओपीडी करें, लेकिन जनरेटर नहीं चलाया जाता। शनिवार को सरकारी अस्पताल में यही नजारा देखने को मिला।
दरअसल, 24 घंटे से मौसम खराब है। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण बिजली व्यवस्था भी गड़बड़ाई हुई है। यही कारण रहा कि शनिवार की सुबह अस्पताल में बिजली नहीं थी और दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं आई। इनवर्टर भी दो घंटे में फेल हो गए। नतीजतन पूरे अस्पताल की व्यवस्था भी चरमरा गई। मगर, जनरेटर नहीं चलाया गया। अस्पताल में डाक्टर कमरों में बैठकर अंधेेरे में मरीजों को देखते हुए नजर आए। मजबूरन डाक्टरों ने मोबाइल की टॉर्च में ओपीडी की। वार्ड का हाल बुरा रहा। यहां भर्ती महिलाएं और अन्य मरीज गर्मी में परेशान रहे। वार्ड में ना तो पंखा चला और ना ही वार्ड में रोशनी मिली। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों ने कई बार शिकायत की, लेकिन इसका समाधान नहीं निकला।
भरी गर्मी में डाक्टरों ने ओटी में किया ऑपरेशन
आपरेशन थियेटर में इनवर्टर पर पंखे चलने के बावजूद भयंकर उमस भरी गर्मी रही। मगर, चिकित्सकों ने इसकी परवाह न करते हुए आप्रेशन किया। हैरत की बात यही रही कि आप्रेशन के दौरान भी जनरेटर नहीं चलाया गया।
विज्ञापन
लाइट खराब होने के कारण समस्या आई थी। हालांकि जरूरत पड़ने पर जनरेटर चला दिया गया था। - रमेश चंद्रा, चिकित्साधीक्षक।