{"_id":"5b35267b4f1c1b13358b93fd","slug":"51530209915-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में बढ़ाएं भागीदारी - डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में बढ़ाएं भागीदारी - डीएम
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में बढ़ाएं भागीदारी - डीएम
शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत कृषि और व्यापार क्षेत्र में ऋण वितरण में तेजी लाई जाए। जिन बैंक शाखाओं की तरफ से इसमें ढील बरती जा रही है, उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैंकर्स की तिमाही जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई। उसमें वार्षिक ऋण योजना 2017-18 की उपलब्धियां, राष्ट्रीय लक्ष्यों के तहत वार्षिक उपलब्धियां, 2022 तक कृषकों की आय दोगुना करने, खातों को मोबाइल नंबर और आधार नंबर से जोड़ने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और स्टैंडअप इंडिया योजना सहित आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर चर्चा की। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि कृषि और व्यापार के क्षेत्र में ऋण वितरण में तेजी लाई जाए। खासकर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सहयोग किया जाए, ताकि लोग अपने व्यापार में इस योजना का लाभ ले सकें। आरबीआई लखनऊ से आए प्रतिनिधि कुणान मोहन ने कहा कि मुद्रा योजना में बगैर किसी कोलेट्रेल सिक्योरिटी के ऋण वितरण किया जाए। अग्रणी जिला प्रबंधक शैलेश कुमार ने वार्षिक ऋण योजना 2017-18 के तहत वार्षिक प्रगति पेश की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, पीएनबी के मुख्य प्रबंधक हरपाल सिंह तोमर, सर्वयूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक डीपी बनवाल सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।