{"_id":"59c165ee4f1c1b32688b56d5","slug":"51505846766-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्राद्ध अमावस्या बुधवार 11 बजे तक, दुर्गा नवरात्र बृहस्पतिवार को शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्राद्ध अमावस्या बुधवार 11 बजे तक, दुर्गा नवरात्र बृहस्पतिवार को शुरू
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे हैं। इसको लेकर बाजारों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजारों में सांझी बिक्री के लिए दुकानें लग गई हैं।
शहर के वीवी इंटर कालेज रोड से लेकर हनुमान रोड शिवचौक और कोतवाली रोड पर सांझी बेचने वालों की दुकानें सज गई हैं। एक से एक सुंदर सांझी बाजार में उपलब्ध है। जिनकी कीमत 20 रुपये से लेकर 600 रुपये के बीच है। इसके अलावा घी, नारियल, चुनरी, मालाएं अखंड ज्योति की बत्ती की बिक्री शुरू होगई है। मंगलवार को गांधी चौक बड़ा बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वही, पंडित कुशलानंद जोशी ने बताया कि 20 सितंबर को अमावस्या के दिन श्राद्ध का समापन हो रहा है। 21 सितंबर को श्री दुर्गा नवरात्र घट स्थापना के साथ शुरू हो जाएंगे। सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे घट स्थापना का विशेष संयोग बन रहा है। 28 सितंबर को मां दुर्गाष्टमी और 29 सितंबर को मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा होगी। 30 सितंबर को विजयदशमी का त्योहार मनाया जाएगा।