फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   515 pregnant women screened, 81 identified at high risk

Shamli News: 515 गर्भवती महिलाओं की जांच, 81 उच्च जोखिम में हुई चिन्हित

Fri, 09 Jun 2023 07:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 09 Jun 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
515 pregnant women screened, 81 identified at high risk
- उच्च जोखिम गर्भावस्था दिवस पर जिले की सभी सीएचसी पर हुई जांच
विज्ञापन

- 11 गर्भवती महिलाओं में मिली रक्त की कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले की सभी सीएचसी पर उच्च जोखिम गर्भावस्था दिवस (एचआरपी डे) पर 515 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस दौरान 81 गर्भवती महिलाओं को उच्च जोखिम अवस्था में चिन्हित किया गया। उन्हें विशेष देखभाल की सलाह दी गई। 11 महिलाओं में हीमोग्लोबिन कम पाया गया।
गर्भवती महिलाओं की प्रसव से पूर्व जांच के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शनिवार को जिले की सभी सीएचसी पर उच्च जोखिम गर्भावस्था दिवस आयोजित कर गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। शामली सीएचसी पर 55, कांधला में 109, कैराना में 150, थानाभवन में 67, ऊन में 91 और अरबन पीएचसी पर 43 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इनमें शामली में 10, कांधला में 32, कैराना में 9, थानाभवन में सात, ऊन में 20, अरबन में तीन गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम वाली पाई गई। इन महिलाओं को विशेष देखभाल, खानपान व जांच की जरूरत बताई गई।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया जिले में सभी सीएचसी व अरबन पीएचसी पर 515 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इनमें 81 उच्च जोखिम वाली श्रेणी में चिन्हित की गई। 69 गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज दिया गया और 11 महिलाओं में हीमोग्लोबिन कम मिलने पर रक्त चढ़ाया गया। इसके अलावा 103 महिलाओं का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed