फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   5100 lamps lit in the name of the martyrs

शहीदों के नाम पर जलाए 5100 दीये

Tue, 01 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 01 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
5100 lamps lit in the name of the martyrs
tribute - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन/जलालाबाद। दीपावली पर नगर में विभिन्न स्थानो पर एक दिया शहीदो के नाम कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, जलालाबाद में युवाओं ने देश के वीर सैनिकों के नाम पर 5100 दीप जलाकर सीमाओं के प्रहरियों को याद कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


रविवार शाम टंकी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा नगर अध्यक्ष रविंद्र गोयल, संजय कश्यप, केपी सैनी, राकेश कांबोज, सुशील मलिक, रविंद्र शर्मा, अर्जुन सैनी, श्रीपाल सैनी, रिषीपाल सैनी, अनुज संगल आदि ने एक-एक दीपक जलाकर शहीदों को याद किया। 
विज्ञापन


मोहल्ला खैल के शिव मंदिर प्रांगण में युवाओं ने तिरंगा लहराकर भारत के मानचित्र की रंगोली बनाई। गोपाल सैनी, शिवा, सन्नी सैनी, निशांत सैनी, सुमित पांचाल, आकाश, आशीष, विभा सैनी, मोहिनी सैनी, अक्षय, कपिल, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर्व पर सुबह से ही कृष्णा नदी के तट पर स्थित देवतेश्वर महादेव मंदिर में बने अपने पितृ देवताओं की पूजा और दीया जलाने के लिए नगर के लोग पहुंचने शुरू हो गये थे। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान शहीदों को याद करते हुए युवाओं ने सामूहिक रूप से दीप जलाए। 

दुर्गा देवी मंदिर से मोती बाजार, प्रताप नगर चौक, कटहरा चौक तक सड़क के दोनों ओर श्रृंखला बनाकर और तिरंगे के रूप में दीपों के प्रदर्शन के साथ शहीदों का बलिदान याद किया गया। युवाओं की देशभक्ति के जज्बे को सलाम करने एवं अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मोती बाजार में देर रात तक क्षेत्रीय नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।

ब्लाक प्रमुख शेर सिंह राणा, बसपा नेता अशरफ अली खान सहित अन्य तमाम नेता पहुंचे। कार्यक्रम में सुशील सैनी, राजकुमार, अनुज कुमार, माजिद मलिक, अतुल, धीरज, कुणाल, दीपक, चंदन, सोनू, अमित, सचिन, रविंद्र, मोनू, संजीव, आयुष, शमीम, दीपक, संदीप, अंशुल आदि शामिल रहे।
वहीं, कैराना क्षेत्र के गांव कंडेला में शहीदों को याद करते हुए युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान गांव में पहुंचे भाजपा नेता अनिल चौहान भी मौजूद रहे। इस दौरान संदीप, सतीश, रोशन, डा. शीशपाल आदि मौजूद रहे। 


वहीं, गढीपुख्ता के  मालैंडी गांव में स्थित शिव मंदिर में दीपावली पर हवन पूजन किया गया। इस मौके पर विधायक सुरेश राणा ने शहीदों के नाम एक दीप प्रज्ज्वलित करके श्रद्धांजलि दी। जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष, ग्राम अश्वनी पंवार, मनोज, देवेंद्र पंवार, विनोद, संजीव, आशीष कुमार, उपेंद्र, मनीष शर्मा मौजूद रहे। गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला रविदासपुरी चौपाल पर शहीदों के नाम तीन हजार दीपक जलाकर श्रद्धांजलि दी। मौके पर बाबा कमलनाथ, राजपाल सिंह, नत्थू सिंह, राजेश, धर्मवीर सिंह, विनोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed