फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   50 marriages were conducted in Satlok Ashram without donation or dowry.

Shamli News: सतलोक आश्रम में 50 शादी बिना दान दहेज के कराई

Tue, 20 Feb 2024 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 20 Feb 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
50 marriages were conducted in Satlok Ashram without donation or dowry.
झिंझाना। वेदखेड़ी स्थित सतलोक आश्रम में तीसरे दिन भंडारे में भक्तों की भीड़ रही। संत रामपाल महाराज के बोध दिवस तथा कबीर परमेश्वर के निर्वाण दिवस के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं ने प्रसाद व भंडारे का आनंद लिया। समागम में 50 दहेज मुक्त विवाह कराए गए तथा शिविर में 250 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


प्रदेश कोऑर्डिनेटर भगत हरदेश दास ने बताया कि इस समागम में 50 दहेज मुक्त विवाह मात्र 17 मिनट में संपन्न कराए गए। इसके साथ रक्तदान शिविर भी लगाया गया जिसमें 250 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि रामपाल महाराज बताते हैं कि मानव आज इस संसार में कष्ट पर कष्ट उठा रहा है। आध्यात्मिक ज्ञान के साथ संत रामपाल महाराज सामाजिक सुधार के अनेक कार्य भी कर रहे हैं। नौजवानों को नशे से छुटकारा दिलाना, भ्रष्टाचार, घूसखोरी, जातिवाद तथा कन्या के विवाह के लिए दहेज जैसी कुरीतियों को भी समाप्त करने का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed