फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   499 candidates took the Atul Maheshwari Scholarship exam.

Shamli News: 499 परीक्षार्थियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Sun, 17 Nov 2024 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 17 Nov 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
499 candidates took the Atul Maheshwari Scholarship exam.
शामली के वीवी इंटर कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिये जाती छात्राएं । स
शामली। शहर के वीवी इंटर कॉलेज में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की दूसरे चरण की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित हुई। सभी परीक्षार्थियों की मुख्य गेट पर तलाशी लेते हुए परीक्षा केंद्र में भेजा गया। परीक्षा में 342 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी और 499 विद्यार्थियों उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य एसके आर्य ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के दूसरे चरण में कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई। सुबह 10 बजे से ही अभ्यर्थी कॉलेज में पहुंचने शुरू हो गए थे। सभी परीक्षार्थियों को मुख्य गेट पर पर शिक्षकों ने तलाशी लेते हुए व प्रवेश पत्र चेक करते हुए कक्ष के अंदर भेजा। प्रत्येक कक्षा में दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती रही।
विज्ञापन

परीक्षा 11 बजे से शुरू होकर 12.30 तक हुई। परीक्षा में दोनों कक्षाओं के 841 छात्र-छात्रा पंजीकृत रहे। जिसमें कक्षा 11 के 649 और कक्षा 12 के 192 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिसमें 499 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और 342 ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 59.03 प्रतिशत परीक्षर्थियों ने परीक्षा दी। कॉलेज प्रधानाचार्य एसके आर्य ने निरीक्षण के दौरान अध्यापकों को अलर्ट रहकर ड्यूटी देने के निर्देश दिए। छात्रों से भी परीक्षा को लेकर जानकारियां ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य गेट पर पुलिस बल रहा तैनात
शामली। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर शांति व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा, जिसमें महिला पुलिस व पुरुष कांस्टेबल के साथ ही एएसआई की भी तैनाती रही। परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित कराई गई।
किसी को गणित तो किसी को सामान्य ज्ञान के सवाल लगे कठिन
शामली। परीक्षार्थियों में किसी ने प्रश्न पत्र अच्छा बताया तो किसी ने कठिन। कक्षा 11 की छात्रा अंजलि व वंशिका ने बताया कि सामान्य ज्ञान के काफी कठिन थे। कक्षा 12 के छात्र दीपक, पारूल व वंशिका और परीक्षित ने बताया कि उन्हें गणित के प्रश्न काफी कठिन लगे । बाकी सभी सामान्य प्रश्न थे। उसने 95 प्रश्न हल किए हैं, छात्रवृत्ति मिलने की पूरी उम्मीद है। छात्र-छात्राओं ने कहा कि समय-समय पर ऐसी परीक्षा होती रहनी चाहिए।

हेल्प डेस्क कर दिया था स्थापित
शामली। परीक्षा केंद्र के अंदर आने वाले परीक्षार्थियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए सुबह ही कॉलेज में दो हेल्प डेस्क स्थापित कर दिए गए थे, जिन पर तीन तीन अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई थी। कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके आर्य, अध्यापक अनुराग शर्मा ने परीक्षा कक्षों का जायजा लिया।

शामली  के वीवी इंटर कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिये जाती छात्राएं । स

शामली के वीवी इंटर कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिये जाती छात्राएं । स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed