{"_id":"5f4bec078ebc3e17552b7507","slug":"49-corona-positives-including-two-private-doctors-shamli-news-mrt4988317102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो निजी चिकित्सक समेत 49 कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो निजी चिकित्सक समेत 49 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
दो निजी चिकित्सक सहित 49 कोरोना पॉजिटिव मिले
शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के दो निजी चिकित्सक सहित 49 नए केस मिले हैं। इनमें सबसे अधिक शामली में 38 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। पूर्व में मिले कोरोना संक्रमित 11 लोग ठीक हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 274 हो गई है।
रविवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में शामली मोहल्ला दयानंद नगर में 32 वर्षीय, 50 वर्षीय दो महिलाएं व 10 वर्षीय लड़की कोरोना पॉजिटिव मिली। इसी मोहल्ले के आश्रम में रहने वाले महिला समेत दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। पुलिस लाइन में 36 वर्षीय कर्मी व कृष्णकुंज विहार काका नगर में 36 वर्षीय महिला और विकास नगर में 29 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। जैन कॉलोनी में 13 वर्षीय किशोर, दो युवती और तीन महिलाओं सहित 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आदर्श विहार मोहल्ले में पांच महिलाओं सहित 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले। कमला कॉलोनी में 56 वर्षीय व्यक्ति व 36 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली।
शामली क्षेत्र के गांव मुंडेट में एक साल व तीन साल की दो बच्चियों व दो महिलाओं सहित छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कस्बा कैराना में 58 वर्षीय निजी चिकित्सक कोरोना संक्रमित मिला। कस्बा थानाभवन में 60 वर्षीय निजी चिकित्सक व 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले। झिंझाना क्षेत्र के गांव टपराना में 21 वर्षीय युवती व 32 वर्षीय महिला सहित चार लोग और बाबरी क्षेत्र के हाथी करौंदा में 27 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले। कस्बा कांधला में 18 वर्षीय युवती, 12 वर्षीय किशोर व 54 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को जिले में 49 कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। 11 लोग ठीक हुए हैं। इस तरह से जिले में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 274 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव को होम आइसोलेट किया
कैराना। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ला बेगमपुरा में 55 लोगों की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की। जांच में 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेट किया गया है। ब्लाक सैंपलिंग नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि 36 लोगों की आरटीपीसीआर किट द्वारा सैंपल लेकर मेरठ लैब भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी।
88 लोगों के सैंपल लिए
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी निवासी युवक के कोरोना संक्रमित मिलने पर रविवार को स्वास्थ्य टीम ने उसके परिजनों व संपर्क में आने वाले लोगों के रैंडम सैंपल लिए। जांच में 82 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली, जबकि युवक के छह परिजनों के सैंपल की जांच को मेरठ भेजे गए। पुलिस ने संक्रमित युवक की गली में बेरिकेडिंग कर लोगों को घरों में ही रहने की अपील की।