फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   463 promises settled in Lok Adalat

लोक अदालत में हुआ 463 वादों का निस्तारण

Sun, 15 Dec 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
463 promises settled in Lok Adalat
कैराना राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी सिविल जज सीनियर डिविजन रजनीश मोहन वर्मा - फोटो : SHAMLI
कैराना। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 463 वादों का निस्तारण करते हुए 175850 रुपये अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी सिविल जज सीनियर डिवीजन शामली रजनीश मोहन वर्मा ने बताया कि लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ज्ञानेंद्र यादव, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रजत वर्मा, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सुबोध सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजमंगल सिंह यादव, सिविल जज सीनियर डिवीजन शामली रजनीश मोहन वर्मा, सिविल जज सीनियर डिवीजन कैराना रुचि तिवारी एवं सिविल जज जूनियर डिवीजन शामली मुक्ता त्यागी ने अपने अपने न्यायालयों में लंबित वादों का निस्तारण किया। लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित 463 वादों का निस्तारण किया गया। परिवार न्यायालय से संबधित 49 मुकदमों का निस्तारण करते हुए विवाद समाप्त कराया गया। विभिन्न दांडिक न्यायालयों में 156 वाद सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करते हुए 175850 रुपये अर्थदंड वसूला गया। दीवानी मामलों में 21 विवाद सुलह के आधार पर निस्तारित कराए गए। जिनमें दो मामलों में कुल 1759531 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। लोक अदालत में बैंकों से कर्ज लिए 118 व्यक्तियों के मामले सुलह समझौते के आधार पर समाप्त हुए और लगभग 1.30 करोड़ रुपये की धनराशि का सेटलमेंट बैंकों को प्राप्त हुआ। दूसरी ओर जिलाधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न राजस्व न्यायालयों में 237 वादों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed