फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   45 days reading campaign started in council schools

परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुआ 45 दिन का रीडिंग कैंपेन

Tue, 01 Nov 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
45 days reading campaign started in council schools
शामली आदर्श प्राथमिक विद्यालय लांक में किताब पढ़ते विद्यार्थी। - फोटो : SHAMLI
परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुआ 45 दिन का रीडिंग कैंपेन
विज्ञापन

शामली। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में किताबें पढ़ने व समझने की आदत का विकसित करने के लिए मंगलवार से रीडिंग कैंपेन शुरू हुआ है। यह कैंपेन 45 दिन तक चलेगा। पहले दिन विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास और पठन सामग्री के माध्यम से सरल रोचक शिक्षाप्रद कहानियों को पढ़ाया गया।

कोरोना काल में विद्यार्थियों की किताबों से दूरी बन गई थी। विद्यालयों में ऑनलाइन क्लास चलाई गई थी। शासन के निर्देश पर विद्यार्थियों को किताबों को पढ़ने की रूचि पैदा करने और आदत विकसित करने के लिए मंगलवार से 45 दिन तक का रीडिंग कैंपेन शुरू किया गया है। यह रीडिंग कैंपेन सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालयों में एक साथ चलाया गया है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार विद्यालयों में रोजाना अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में किताबें पढ़ने की रूचि पैदा की जाएगी। पहले दिन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से छोटे बच्चों को बड़े चित्रों वाली छोटी कहानी पढ़ाई गई। इसके बाद सभी कक्षाओं में विद्यार्थियों को सहज नाम की पुस्तिका से सरल भाषा में रोचक कहानियों को पढ़ाया गया। विद्यार्थियों ने कहानियों को पढ़ने में रूचि दिखाई। इस दौरान विद्यार्थियों को विद्यालय में बने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। आदर्श प्राथमिक विद्यालय नंबर एक लांक की प्रधानाध्यापिका सुवासिनी ने बताया कि विद्यार्थियों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करने और रूचि पैदा करने के लिए 45 दिन का रीडिंग कैंपेन शुरू किया गया है। विद्यार्थियों को चित्रों वाली रोचक कहानियों को पढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed