फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   435 e-rickshaws running even after fitness is over

Shamli News: फिटनेस खत्म होने के बाद भी दौड़ रही 435 ई-रिक्शा, कसेगा शिकंजा

Sat, 16 Dec 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 16 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
435 e-rickshaws running even after fitness is over
शामली। शहर में जाम लगने का एक प्रमुख कारण अप्रत्याशित रूप से बढ़ी ई-रिक्शा की संख्या भी है। जिले की सड़कों पर 435 ई-रिक्शा फिटनेस खत्म होने के बाद भी दौड़ रही है। अब परिवहन विभाग ने फिटनेस खत्म होने वाली ई-रिक्शा पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। ऐसी ई रिक्शा को सीज किया जाएगा। साथ ही चालक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दरअसल, चालक भी जब चाहे वहां ई-रिक्शा को रोक लेते हैं। यात्रियों को बैठाने के चक्कर में सड़क के दोनों ओर जाम लग जाता है। जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि, पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। जिले की यदि बात की जाए तो यहां कागजों के आधार पर 4585 ई-रिक्शा दौड़ रही है। सबसे अधिक ई-रिक्शा दिल्ली रोड, शुगर मिल, मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना रोड पर दौड़ती है। एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि हाल ही में अभियान चलाया, जिसमें पता चला है कि जिले में 435 ई रिक्शा ऐसी है, जिनकी फिटनेस खत्म हो चुकी है और उन्हें अभी भी दौड़ाया जा रहा है। ऐसी ई-रिक्शा पर सीज की कार्रवाई कराई जाएगी। इसके अलावा चालकों पर शिकंजा कसा जाएगा। इस संबंध में पुलिस का भी सहयोग मांगा गया है। टीएसआई सुखविंदर सिंह का कहना है कि बिना पंजीकृत दौड़ने वाली ई-रिक्शा का भी ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी, ताकि शहर में जाम से लोगों को निजात दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed