फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   41785 consumers deposited 52.22 crore

ओटीएस: 41785 उपभोक्ताओं ने जमा कराए 52.22 करोड़

Fri, 01 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
41785 consumers deposited 52.22 crore
- शासन ने 15 जुलाई तक बढ़ाई ओटीएस की अवधि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। विद्युत वितरण निगम की एक मुश्त समाधान योजना में जिले के उपभोक्ताओं का रुझान बढ़ा है। एक माह में 41785 उपभोक्ताओं ने 52.22 करोड़ रुपये जमा कराकर योजना का लाभ उठाया है। महकमे के अफसरों के मुताबिक जिले के 23 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना का लाभ लिया है। शासन ने योजना को आगामी 15 जुलाई तक बढ़ा दिया है।
शासन ने बिजली उपभोक्ताओं को छूट प्रदान करने के लिए एक जून से लेकर 30 जून तक ओटीएस योजना लागू की थी। ओटीएस योजना का लाभ उठाने के लिए जिले के उपभोक्ताओं में उत्साह दिखा। जिले में विद्युत वितरण मंडल में चार खंडों में 1,78,238 उपभोक्ता हैं। जिसमें 239.99 करोड़ रुपये बिजली बिल और 98.5631 लाख सरचार्ज बकाया था। एक माह की एकमुश्त समाधान योजना के तहत 41,785 उपभोक्ताओं से 52.22 करोड़ रुपये की बिजली बिल की वसूली हुई है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता रामकुमार सिंह ने बताया कि ओटीएस योजना के तहत जिले का 100 करोड़ रुपये का बिजली बिल वसूली का लक्ष्य दिया गया था। 100 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 52.22 करोड़ रुपये की बिजली बिल की वसूली हुई है। विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली बिल जमा करने में रुझान बढ़ा है। पिछले माह जून माह मे 23 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठाया है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 जुलाई तक शासन ने एकमुश्त समाधान योजना को बढ़ा दिया है। शासन ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण सुविधा खत्म करते हुए सीधे बिजली बिल जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। अगले पंद्रह दिनों में 25 करोड़ रुपये की एक मुश्त समाधान योजना में बिजली बिल की वसूली होने उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed