{"_id":"5c8be763bdec2213ec621a00","slug":"41552672611-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट की प्रवेश परीक्षा में शुभम ने पाई ऑल इंडिया 55वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेट की प्रवेश परीक्षा में शुभम ने पाई ऑल इंडिया 55वीं रैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुभम की कामयाबी पर सबको नाज
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी होनहार छात्र शुभम चौधरी ने ग्रेजुएट एपीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) प्रवेश परीक्षा में आल इंडिया 55वीं रैंक प्राप्त की है। छात्र की सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
मोहल्ला शिव विहार रेलपार निवासी शुभम चौधरी ने बताया कि शामली के कान्वेंट स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वर्तमान में वे आईआईटी गुहावटी में सिविल इंजीनियरिंग में चतुर्थ ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं। शुभम ने बताया कि फरवरी माह में गेट की परीक्षा दी थी, जिसका रिजल्ट शुक्रवार को आया। इसमें उनकी आल इंडिया 55वीं रैंक आई है। होनहार छात्र ने बताया कि उसने इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज (आईईएस)की परीक्षा भी दी है, जिसमें उनका फेज वन पूरा हो गया है, अब वह फेज टू की तैयारी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य आइईएस में सफलता प्राप्त करना है। छात्र इस सफलता पर परिजनों में खुशी माहौल है। छात्र के पिता ऋषिपाल किसान है और मां बबीता पंवार गृहिणि हैं। ऋषिपाल चौधरी ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा शिवम पंवार दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई कर रहे है और साथ में वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा है।