फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डीसी ने नहीं सौंपा चार्ज, तो डीआईओएस ने अलमारी का तुड़वाया ताला

डीसी ने नहीं सौंपा चार्ज, तो डीआईओएस ने अलमारी का तुड़वाया ताला

Sat, 29 Sep 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
डीसी ने नहीं सौंपा चार्ज, तो डीआईओएस ने अलमारी का तुड़वाया ताला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने लगभग 15 दिन पहले कार्यालय में तैनात में जिला समन्वयक को कार्यों में लापरवाही और अन्य मामलों में लिप्त मिलने पर कार्रवाई करते हुए उनके मूल विद्यालय भेज दिया था। वहीं उन्हें एक सप्ताह के अंदर अपने पटल का चार्ज सौंपने के निर्देश दिए थे। अभी तक भी चार्ज न सौंपने डीआईओएस ने समिति गठित करते हुए अलमारी का ताला तुड़वाया और सभी फाइलों की सूची तैैयार कराने के निर्देश दिए।

डीआईओएस अनुराधा शर्मा ने 13 सितंबर को कार्यालय में वर्ष 2011 से तैनात जिला समन्वयक मदनपाल को कार्यों में लापरवाही, अधिकारियों के प्रति शिक्षकों को भड़काना, कार्यालय के अभिलेख इधर उधर करने सहित कई मामलों में लिप्त होने पर उन्हें उनके मूल विद्यालय भेज दिया था। उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय इदरीशपुर बड़ौत बागपत में तैनात होना बताया गया है। डीआईओएस उन्हें कार्यमुक्त करते हुए निर्देश दिए थे कि वह एक सप्ताह के अंदर अपने पटल का कार्यभार सौंप दे। डीआईओएस ने बताया कि उनके द्वारा 28 सितंबर तक भी कार्यभार नहीं सौंपा गया। जिसके चलते शुक्रवार को उनकी अलमारी का ताला तोड़ने के लिए समिति गठित की गई। जिसमें वित्त एवं लेखाधिकारी राजेंद्र कुमार कौशिक अध्यक्ष, वरिष्ठ सहायक मुकेश लाल सदस्य, वरिष्ठ सहायक भारत, लेखाकार आनंद कुमार को सदस्य बनाया गया है। जिनके द्वारा शनिवार में दोपहर के समय समिति के सदस्यों द्वारा अलमारी का ताला तोड़कर फाइलें कब्जे में ले ली। जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि अलमारी में रखी सभी फाइलों की सूची तैयार कराने के निर्देश दिए है। पिछले कई दिन से मदनपाल को फोन लगाया जा रहा था, लेकिन उनका फोन बंद जा रहा है। जिसके चलते यह कदम उठाया गया है। उनके द्वारा अभी स्कूल में भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
- डीसी के चार्ज नहीं सौंपने पर डीआईओएस ने कार्रवाई की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed