फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अब घर बैठे आम आदमी को लाभ मिलेगा, बैंक में जाने से छुटकारा मिलेगा।

अब घर बैठे आम आदमी को लाभ मिलेगा, बैंक में जाने से छुटकारा मिलेगा।

Sun, 02 Sep 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
अब घर बैठे आम आदमी को लाभ मिलेगा, बैंक में  जाने से छुटकारा  मिलेगा।
शामली। प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शनिवार को शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया के लिए डाक विभाग को चुना था। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से अब घर बैठे आम आदमी को लाभ मिलेगा और बैंक में जाने से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

शनिवार को माजरा रोड स्थित प्रगति मार्केट मेें प्रधान डाकघर भवन में प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शुभारंभ किया गया। शौर्य पैलेेस में आयोजित उद्घाटन समारोह में भारत माता के चित्र के सम्मुख प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा, डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने दीप जलाकर व पुष्प अर्पित किए। गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पूरे देश में पीएम मोदी के नेतृत्व विकास कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया के लिए डाक विभाग को चुना था। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से यह सपना आज पूरा हो गया है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह और मुजफ्फरनगर की सीनियर पोस्टमास्टर चंचल ढाका ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की योजना का विस्तार से जानकारी दी। बताया कि डिजिटल इंडिया के माध्यम से आम आदमियों को लाभ पहुंचाया जाएगा। उनका कहना है कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को हर गांव के पोस्ट आफिस को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से आई सीनियर पोस्ट मास्टर चंचल ढाका, डाकघर के प्रेमपाल सरोहा, ललित द्वारा अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया। मौके पर सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष डॉ. विपिन कौशिक मंच पर विराजमान रहे। संचालन वीवी पी जी कालेज के प्रवक्ता अनुराग शर्मा द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश घनश्याम दास गर्ग, शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मेन्यू फैक्यूचरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल, नपा सदस्य महेश धीमान, रोबिन गर्ग, प्रमोद विश्वकर्मा, कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के चौधरी चरण सिंह बारात घर, बनत, कसेरवाकला और लांक में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के कार्यक्रम आयोजित किए गए। बनत नगर पंचायत के चेयरमैन राजीव कुमार अरविंद कुमार अतिथि, चौधरी चरण सिंह बारात घर शामली में विधायक तेजेंद्र निर्वाल, लांक में ग्राम प्रधान बाबूराम व शौकेंद्र कुमार कसेरवा कला में जयपाल सिंह, अतिश देशवाल अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed