फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Sat, 04 Aug 2018 12:35 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन
शामली। डीजल, पेट्रोल और गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मधु देशवाल के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता वर्मा मार्केट के बाहर एकत्र हुए। गैस सिलिंडर, लौकी और गोभी के साथ ही नारे लिखी तख्यितां हाथों में लेकर जमकर नारेबाजी की। तख्तियों पर लिखा गया था, हमारे पुराने दिन लौटा दो, अच्छे दिन की महंगाई अच्छी नहीं है। राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि भाजपा की सरकार में पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर निकल रहे हैं। पूर्व में जो गैस सिलिंडर 400 रुपये भरा जाता था, अब दोगुना भुगतान करना पड़ रहा है। बीते तीन साल में पेट्रोल के दाम में 24.16 रुपये और डीजल के दाम में 23.22 रुपये की बढ़ोत्तरी हो गई है। बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी की रसोई का बजट भी गड़बड़ा गया है। उज्ज्वला योजना के प्रचार प्रसार में जो पैसा खर्च किया जा रहा है, उस पैसे से गैस सिलिंडर की कीमतों में कमी लाई जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस दौरान जिला महासचिव उमा चौहान, रीना उपाध्याय, उपाध्यक्ष सीमा देशवाल, हमीदा, महरो, उमेश प्रधान, विनोद वर्मा, अनिल खेड़ा, सत्यांशु, शुभम बेनीवाल, मुम्तियाज, संजय उपाध्याय, रिजवान राजा, संजय राणा, नदीम मलिक, प्रतीक्षा, गुड्डी, फातिमा, राजेश, कुसुम, मीनू शर्मा, पूजा शर्मा, रुखसाना, अंजू, पूजा, अफसाना, जुलेखा, जनम, शबनम, सरोज, तुलसी, अंजू, शकुंतला, शाबिया, राजिया, मीनाक्षी, रीना, पायल और खुशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed