{"_id":"5b5cb6394f1c1b46748b7884","slug":"41532802617-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बनी रेलवे ट्रेक के लिए आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बनी रेलवे ट्रेक के लिए आफत
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैकों के किनारे मिट्टी धंसी, कम स्पीड में ट्रेनों को निकाला
शामली। पिछले कई दिनों से चल रही बारिश दिल्ली-शामली- सहारनपुर रेलवे मार्ग पर आफत बन कर आई है। शनिवार को खेकड़ा, जसाला, और बलवा अंडरपास के निकट रेलवे ट्रैक किनारे की मिट्टी धंस गई। समय रहते सूचना मिलने पर रेलवे कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कराई। इस दौरान कई ट्रेनों को शामली, कांधला, लोनी और बागपत रेलवे स्टेशनों पर रोकना पड़ा। इसके बाद में स्पीड कम करके ट्रेनों को निकाला गया।
दिल्ली-शामली- सहारनपुर रेलवे मार्ग पर शुक्रवार को हुई पूरे दिन बारिश का कहर टूट पड़ा। देर रात 10 बजे के बाद गूजरा बलवा के 82. 5 किमी के पास अंडरपास से 5-6 मीटर पर रेलवे ट्रैक के किनारे मिट्टी धंसने की सूचना रेलवे अधिकारियों को मिली। आनन फानन में हरिद्वार-शामली-अजमेर- उदयपुर जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को शामली रेलवे स्टेशन पर एक घंटे तक रोके रखा। दिल्ली से शामली आ रही पेसेंजर ट्रेन को कांधला रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। मरम्मत कार्य कराने के बाद ट्रेनों को धीमी स्पीड से निकाला गया। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यही हालत कांधला- खंदरावली के पास जसाला रेलवे ट्रैक व खेकडा-लोनी के बने। वहां, सहायक मंडल अभियंता एसके सपरा व यातायात निरीक्षक सुनील कुमार धीमान ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार सुबह सेक्शन इंजीनियर के नेतृत्व रेलवे कर्मचारियों की टीम को भेजकर बलवा, जसाला, व खेकड़ा भेजकर ट्रैक के किनारे ट्रैक की मरम्मत कराई। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि अधिक बारिश होने से ट्रैक के किनारे मिट्टी धंसने की शिकायत आई। अंडरपास के किनारे ट्रेनों को कम स्पीड में गुजारा जा रहा है।
-