फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   संपूर्ण समाधान दिवस: फरियादियों की शिकायतों का अंबार लगा

संपूर्ण समाधान दिवस: फरियादियों की शिकायतों का अंबार लगा

Wed, 04 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस: फरियादियों की शिकायतों का अंबार लगा
फरियादियों की शिकायतों का अंबार लगा
विज्ञापन

शामली। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों का अंबार लग गया। जिला मुख्यालय पर सीडीओ रेणू तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 60 शिकायतों में से सात शिकायतों का निस्तारण किया गया।

कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ रेणू तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिक स्तर पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण प्रकरणों की जांच की जाएगी। निस्तारित प्रकरणों में खामियां पाई गई तो संबधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों को पूरी गंभीरता से लिया जाए। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीडीओ ने कहा कि राजस्व शिकायतों के संबंध में हल्का लेखपाल मौके पर जाकर ही शिकायतों का निस्तारण करें। बार-बार एक ही शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता को चिह्नित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी शिकायतों की जांच में पूरी निष्यक्षता के साथ ही ईमानदारी बरतें। सीडीओ ने विद्युत निगम के अभियंता को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर व लटके हुए तारों को बदलकर तुरंत ठीक किया जाए। सपूर्ण समाधान दिवस में 60 शिकायतों में से सात शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर डीडीओ बलराम कुमार, एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य, तहसीलदार अभयराज पांडे, उपकृषि निदेशक शिवकुमार केसरी, एसीएमओ सफल कुमार मौजूद रहे। ऊन तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम केबी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में 53 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील ऊन के सभागार में आयोजित संपूर्ण दिवस में कहा कि अधिकारी समस्या की अनदेखी न करें। संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। उन्होंने राजस्व विभाग व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी भूमि व तालाबों पर कब्जों की शिकायतों को प्रमुखता से लेकर तुरंत कार्रवाई करें। इस अवसर पर तहसीलदार चंद्रकांता, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, सहित संबधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed