{"_id":"5b1acb514f1c1baf6e8b7026","slug":"41528482641-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी न होने पर सड़कों पर भरा पानी, लोगों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी न होने पर सड़कों पर भरा पानी, लोगों का फूटा गुस्सा
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
कांधला।
नई बस्ती कांधला देहात में जल निकासी की समस्या का समाधान न होने के कारण बस्ती के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बस्ती के लोगों ने प्रदर्शन करते समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना की चेतावनी दी।
कस्बे के नई बस्ती कांधला देहात में पिछले काफी दिनों से जल की निकासी न होने के कारण बस्ती के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस्ती निवासी उमेद, सुलेमान, काशी, रहबर, रफाउल, हारून, फरमान, भुटटू आदि का कहना है कि बार बार शिकायत के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। सड़क पर लगातार पानी भरा हुआ रहने से उनके सामने परेशानी आ रही है। लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। पानी भरने के कारण बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। ईद का त्योहार नजदीक है लेकिन बस्ती में सफाई होना तो दूर लोगों के घरों में भी पानी भर रहा है। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का आज तक समाधान नहीं हुआ है। अगर जल्द ही पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था नहीं हुई तो बस्ती के लोग जिला मुख्यालय पर पहुंचकर हंगामा प्रदर्शन करेंगे।