{"_id":"5ae4b8234f1c1b3b0b8b6fd4","slug":"41524938787-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मकान का कर दिया दो जगह बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मकान का कर दिया दो जगह बैनामा
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल निवासी महिला ममता ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने एक मकान एक जुलाई 2011 को खलील निवासी गांव टिटौली से लिया था। आरोप है कि खलील ने चार जुलाई 2017 उस मकान को सुल्ताना निवासी कांधला नई बस्ती के नाम कर दिया। उसके बाद कुछ दिन बाद जब सुल्ताना मकान को खाली कराने के लिए आई तो उसे इस धोखाधड़ी का पता चला। महिला के अनुसार आरोपी ने बैंक से इस मकान पर करीब एक लाख रुपये का ऋण भी ले रखा है। जिसके संबंध में भी उसे बाद में पता चला। महिला ने जब इसकी शिकायत आरोपी खलील से की तो वह धमकी देने लगा। शिकायत कोतवाली पुलिस को की गई, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी। जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी खलील, गय्युर, साजिद निवासी गांव टिटौली, वसीम निवासी काजीवाड़ा और सुल्ताना निवासी कांधला नईबस्ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।