{"_id":"5a70bde34f1c1b84268b7713","slug":"41517338083-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोर्ड परीक्षा सिर पर, केंद्रों पर तैयारियां अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ोर्ड परीक्षा सिर पर, केंद्रों पर तैयारियां अधूरी
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
शामली।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू हो रही है। मगर अभी तक कई परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां अधूरी है। कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को बुधवार तक जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
शासन ने वर्ष 2018 की यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सख्त निर्देश दिए है। इसके चलते सभी परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष और मेनगेट एवं प्रश्नपत्र कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए है। निर्देशों के बाद डीआईओएस ने जनपद के सभी 33 परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को प्रत्येक कक्ष और गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य पूरा कराने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद डीआईओएस कार्यालय से केंद्रों की हकीकत जानने के लिए 15 दिन पहले सभी से सीसीटीवी कार्य पूर्ण की सूचना मांगी थी। जिसमें 33 में से 12 परीक्षा केंद्रों पर कार्य अधूरा पाया गया था। सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में हुई केंद्र व्यवस्थापकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में भी सीसीटीवी कैमरे लगने का कार्य मंगलवार तक पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। वहीं परीक्षा के लिए बनाएं गए आठ सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जांच करते हुए बुधवार को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इसके चलते मंगलवार को अमर उजाला ने कई परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का हाल जाना तो स्थिति जस की तस ही मिली। शामली के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में अभी तक भी मेनगेट और कई कमरों में सीसीटीवी कार्य अधूरा पड़ा है। कांधला के राजकीय इंटर कॉलेज और चंदनलाल नेशनल इंटर कॉलेज में भी सीसीटीवी कार्य अधूरा पड़ा है। इतना कम समय रहने के बाद भी केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा के प्रति लापरवाही बरत रहे है। इसके अलावा कई अन्य केंद्रों पर कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। जबकि बोर्ड परीक्षाओं के शुरू होने में केवल एक सप्ताह ही शेष है।
शौचालय और पानी के टैंक का भी हाल बुरा
डीआईओएस ने समय रहते पानी, शौचालयों और अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए है। इस बार बोर्ड ने किसी भी केंद्र को खुले में शौच न कराने के भी निर्देश है। इसके चलते सभी शौचालयों को साफ सुथरा और जहां कम हो वहां शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए गए है। मगर, केंद्रों के शौचालय और पानी के टैंक का बुरा हाल है। ब्रिगेडियर कॉलेज के केंद्र पर शौचालय गंदगी से अटा है तो एक का गेट टूटा हुआ है। वहीं पीने के पानी के लिए बना टैंक की भी अभी तक सफाई नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
बुधवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सभी केंद्रों की जांच रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत करनी है। जिन केंद्रों पर जांच में अभी तक सीसीटीवी कार्य पूरा नहीं मिलेगा। उन कॉलेजों के केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - चंद्रशेखर, कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक।