{"_id":"5a6cd0bd4f1c1b8c268b6c34","slug":"41517080765-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहसी पुलिसकर्मियों का सम्मान
शामली। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य समारोह हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने ध्वजारोहण किया। वहीं, जांबाज पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिह्न सौंपे गए।
पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने परेड की सलामी ली। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया और रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। इसके पश्चात इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिह्न (गोल्ड मेडल), एचसीपी बलवीर सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, इंस्पेक्टर उमेश रोरिया और सिपाही शहजाद को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया गया। इसके अलावा साबिर एनकाउंटर में शहीद हुए सिपाही अंकित तोमर के परिवार को राज्यमंत्री सुरेश राणा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, शामली इंडस्ट्रियल इस्टेट मेन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन की तरफ से 2,51,000 रुपये सहायता धनराशि शहीद सिपाही अंकित तोमर के परिजनों को दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि देश की सीमा पर सैनिक रक्षा करते हैं, तो देश के भीतर पुलिस इस कार्य को करती है। समारोह के दौरान सिल्वर बेल्स स्कूल, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल, बीएसएम स्कूल, रॉक गोल्ड स्कूल, सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल, मदरलैंड पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गाने और नाटकों के माध्यम से एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दीं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, अजय संगल, पूर्व आईजी विजय कुमार गर्ग, अरुण बंसल, आलोक जैन, निखिल ऐरन, सचिन गर्ग, रोहित गर्ग, मोहित जैन, शशि अरोडा, पूनम राणा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उधर, शामली कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पलटूराम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर हर नागरिक को स्वच्छता के प्रति सजग रहने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह, एसडीएम सुरजीत सिंह, तहसीलदार राकेश त्यागी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, विकास भवन में जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार ने ध्वजारोहण किया।