{"_id":"5a53c0c44f1c1b41198b5a2e","slug":"41515438276-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सखी समूह पंचसूत्र का पालन करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सखी समूह पंचसूत्र का पालन करे
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। थानाभवन ब्लाक की महिलाओं के समूह सखी का चल रहे आवासीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन समूहों को बेहतर बनाने और पंच सूत्र का पालन करने पर जोर दिया।
सोमवार को माजरा रोड स्थित शौर्य पैलेस में थानाभवन ब्लाक की महिलाओं के समूह सखी का चल रहे पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के स्वत: रोजगार के उपायुक्त संजय कुमार ने कहा कि समूहों को बेहतर संचालित करने के लिए पंच सूत्र का पालन किया जाना आवश्यक है। जिससे समूहों के सदस्यों में आत्म विश्वास की भावना विकसित हो सके। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए समूहों का गठन किया गया है। उन्होंने महिलाओं के समूहों की प्रगति की समीक्षा करते प्रोत्साहित किया। मौके पर सभी समूह सखियों को प्रशिक्षक टीम के द्वारा प्रशिक्षण में गरीबी क्या है, गरीबी के कारण क्या हैं? और गरीबी को कैसे कम किया जा सकता है, समूह सखियों को महत्वपूर्ण हुनर की जानकारी देकर अवगत कराया है। जिससे सभी समूह सखियों में अत्यंत सुधार आसके। इस मौके पर योजना के जिला प्रबंधक दलगंजन सिंह ने आभार प्रकट किया।