{"_id":"5a21ae3c4f1c1b74698bf4a6","slug":"41512156732-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा और शिक्षित प्रत्याशी रहे वोटरों की पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा और शिक्षित प्रत्याशी रहे वोटरों की पसंद
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा और शिक्षित प्रत्याशी रहे वोटरों की पसंद
शामली। नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं ने इस बार शिक्षित और युवा प्रत्याशियों पर ज्यादा भरोसा जताया, तभी तो जिले में एक भी निकाय का अध्यक्ष अशिक्षित नहीं बन सका। सभी प्रत्याशी शिक्षित हैं, तो युवा भी हैं।
नगर पंचायत एलम की अध्यक्ष बनी दीपा पंवार सभी विजेता प्रत्याशियों में सर्वाधिक पढ़ी लिखी हैं। उन्होंने पीएचडी कर रखी है। इनके अलावा थानाभवन से जीती रफत परवीन परास्नातक हैं, तो बनत से विजेता हुए भाजपा प्रत्याशी राजीव चौधरी स्नातक पास हैं। इसी तरह नगर पंचायत जलालाबाद से जीते अहमद गफ्फार और नगर पालिका परिषद शामली से जीती निर्दलीय प्रत्याशी अंजना बंसल इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त हैं। वहीं, नगर पंचायत झिंझाना से नौशाद, नगर पंचायत ऊन से कुलदीप मान, नगर पालिका कांधला से वाजिद हसन और कैराना नगर पालिका के चेयरमैन हाजी अनवर हसन हाईस्कूल पास हैं। हालांकि गढ़ीपुख्ता के चेयरमैन बने अली हसन के पास प्राइमरी शिक्षा है। वहीं, विजेता प्रत्याशियों की उम्र पर गौर करें, तो पांच 40 से 45 की उम्र के हैं, तो एलम की चेयरमैन दीपा पंवार 39, ऊन के चेयरमैन कुलदीप मान 35, कांधला चेयरमैन वाजिद हसन 38 वर्षीय हैं।