फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बढ़ी बिजली दरों के विरोध में रालोद ने की बैठक

बढ़ी बिजली दरों के विरोध में रालोद ने की बैठक

Sat, 02 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बढ़ी बिजली दरों के विरोध में रालोद ने की बैठक
रालोद ने बढ़ी बिजली दरों पर नाराजगी जताई
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं की बैठक में बढ़ी बिजली दरों पर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के फैसले की निंदा करते हुए दरें न घटाने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में बढ़ी बिजली दरों पर सूबे के योगी सरकार की आलोचना की गई। पार्टी जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए फैसले का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों एवं मजदूरों के मुुंह से निवाला छीनने का काम कर रही है, जिस कारण आज समाज के सभी वर्ग, किसान, मजदूर और व्यापारियों में बढ़ी दरों से रोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने बढ़ी दरों के फैसले की घोर निंदा करते हुए सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार जल्द ही अपना फैसला वापस नहीं लेती तो रालोद कार्यकर्ता समाज के हित के चलते सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगी। बसपा पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर स्तर पर विफल साबित हो रही है। किसानों को गन्ने की फसल का भुगतान 14 दिन में नही हो पा रहा है। वहीं, पिछला बकाया भुगतान भी नहीं हो पाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन योगेंद्र सिंह व संचालन पंकज कालखंडे ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिपाल राझड़, अनवार, रणधावा मलिक, वाजिद अली, मंगल सिंह, सतेंद्र, देवानंद, प्रमोद, कृष्णपाल, बाबा सूरजमल, विशाल करोडी, सरोज मलिक, सुनील मलिक, बृहम सिंह, कृष्णपाल मलिक, विकास धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed