{"_id":"59fcc0f44f1c1bf4688b9011","slug":"41509736692-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने सात प्रत्याशियों के नाम घोषित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने सात प्रत्याशियों के नाम घोषित किए
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए जिले के सात निकायों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं, तीन नगर पंचायतों में अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। चर्चा है कि पार्टी के भीतर खेमेबंदी की वजह से इनकी घोषणा नहीं हुई है।
शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने मुजफ्फरनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद शामली से सुमन कौशिक, कांधला से मिर्जा फैसल बेग और कैराना से पूर्व चेयरमैन राशिद को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, नगर पंचायत एलम से चंद्रप्रभा, नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता से कंवरपाल कश्यप, नगर पंचायत झिंझाना से वसीम और नगर पंचायत ऊन से अशोक कुमार को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं, नगर पंचायत थानाभवन, जलालाबाद और बनत से सपा ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।
उधर, चर्चा है कि थानाभवन और जलालाबाद नगर पंचायत का प्रत्याशी घोषित करने को लेकर पार्टी में अंदरूनी तौतर पर खेमेबंदी हो गई, जिस कारण प्रत्याशी घोषित नहीं हो पाए, जबकि बनत नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी प्रत्याशी घोषित नहीं करना चौंका रहा है, क्योंकि यहां से सपा से जुड़े रहे दो नेता निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशियों को लेकर चर्चा रही
शामली। नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं। शामली नगर पालिका के टिकट को लेकर दो नेताओं के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। दोनों ही नेता अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं और शहर में होर्डिंग और बैनर लगवा चुके हैं। पार्टी स्तर पर दोनों नेताओं की पैरवी अलग अलग नेता कर रहे हैं, जिस कारण यहां प्रत्याशी के नाम की घोषणा करने में पार्टी पदाधिकारी भी हिचक रहे हैं। उधर, भाजपाइयों के साथ ही अन्य लोग भी प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर चर्चाएं जोरों पर रहीं, लेकिन शाम तक सूची जारी नहीं हो पाई। उधर, कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी नहीं की है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्थानीय स्तर से सूची बनाकर पार्टी हाईकमान को भेज दी है, लेकिन भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा के इंतजार में कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों के नाम जारी नहीं कर रही है।