{"_id":"59a316614f1c1b89548b4659","slug":"41503860321-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीओ ऑफिस में छह महीने से धूंल फांक रहे कुष्ठ रोगियो के जूते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीओ ऑफिस में छह महीने से धूंल फांक रहे कुष्ठ रोगियो के जूते
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण कुष्ठ रोगियों को वितरण के लिए आए जूते पिछले छह माह से धूल फांक रहे है, लेकिन महकमे द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कुष्ठ रोग विभाग द्वारा कुष्ठ रोगियों को निशुल्क वितरण करने के लिए शामली में जूते भेजे गए थे। इन जूतों को शामली में कुष्ठ रोगियों को चुनकर उनको वितरण किया जाना था। गत मार्च में संबंधित कंपनी द्वारा इन जूतों को शामली में भेज दिया गया था। तब से यह जूते सीएमओ ऑफिस परिसर में स्थित डीटीओ ऑफिस में रखे हुए हैं। इन जूतों को रखे करीब छह माह होने को हैं, लेकिन आज तक विभागीय अधिकारियों के द्वारा इनको वितरण करने का प्रयास नहीं किया गया। कमाल की बात है करीब 64 कुष्ठ रोगियों को किए जाने वाले इस जूता वितरण के लिए आज तक विभाग द्वारा सूची तक नहीं बनाई गई। उधर, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. भानु का कहना है कि जूते कुष्ठ रोगियों को निशुल्क वितरित किए जाने हैं, इसके लिए सूची बनाई जा रही है, एक सप्ताह के भीतर जूतों को वितरित कर दिया जाएगा।