फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खेत में काम करते वक्त ट्रेक्टर पलटा, चालक की मौत

खेत में काम करते वक्त ट्रेक्टर पलटा, चालक की मौत

Wed, 02 Aug 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खेत में काम करते वक्त ट्रेक्टर पलटा, चालक की मौत
शामली/बाबरी। खेत में काम करते हुए ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक उसके नीचे दब गया। बड़ी मुश्किल से किसानों ने उसको ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसका शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

दलित युवक सोनू 26 पुत्र समंदर अपने चाचा पप्पन का ट्रैक्टर किराए पर चलाता है। मंगलवार को वह बाबरी बिजली घर के पास मामू के खेत में धान लगाने से पहले जुताई करने गया था। खेत में ट्रैक्टर के पिछले दोनों पहिये धंस गए। इस पर सोनू ने ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर नहीं निकलने के कारण चालक व खेत मालिक ने खेत में ही धंसी रुटर छोड़ दी। बाद में ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास करने लगे। अचानक ही ट्रैक्टर का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया। सोनू ट्रैक्टर और रूटर के बीच फंस गया। इस दौरान खेत मालिक ने शोर मचा दिया और मौके पर किसानों की भीड़ एकत्र हो गई तथा युवक को किसी तरह बड़ी मुश्किल निकाला, लेकिन तब तक सोनू की मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया तथा परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

----------------
चार साल पूर्व हुई थी शादी
सोनू की शादी चार साल पूर्व रजनी के साथ हुई थी। युवक की मौत से उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर, जब ट्रैक्टर चालक सोनू दब गया, तो बिजली कर्मी प्रवेश शर्मा मौके पर पहुंचा और अपने कपड़े निकालकर बाहर रख दिए और खेत में घुस गया। इस दौरान किसी ने उसके कपड़ों से मोबाइल व रुपये चोरी कर लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed