फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहे

कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहे

Tue, 01 Aug 2017 12:54 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहे
शामली। कांग्रेस संगठन के अगले माह चुनाव होंगे। सोमवार को कांग्रेस के पर्यवेक्षक व अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य संजीव सिंह ने शहर में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए आह्वान किया है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के बुढ़ाना रोड स्थित विश्वकर्मा स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय में कांग्रेस के पर्यवेक्षक व अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य संजीव सिंह ने जिला- शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अगस्त में संगठन को मजबूत करने के लिए चुनाव होंगे। पहले डेलीगेट, गांव, वार्ड, ब्लाक, शहर वार्ड व जिला संगठन स्तर के चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि संगठन के चुनाव के लिए छह अगस्त से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन के चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्य करना होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक पंकज मलिक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग, महेंद्र शर्मा, अनुज गौतम, ठाकुर लाखन सिंह, योगेश भारद्वाज, बाबू खां, पुनीत शर्मा, रविंद्र आर्य, डिंपल आर्य, राजेश कश्यप, जाहिद राज, महिपाल शर्मा, विनोद कुमार अत्री, अशोक जैन, प्रदुमन चौधरी, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भावभीनी विदाई दी
शामली। पूर्वी यमुना नहर खंड के अधिशासी अभियंता वीरपाल राठी व वरिष्ठ सहायक जयपाल सिंह के सेवा निवृत्त होने पर खंड के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में प्रसन्न चौधरी, खंड के अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार, जिलेदार अंबुज कुमार, रामकुमार शर्मा, जेई मनोज शर्मा, जिलेदार राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed